बीकानेर। निकाय चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। आये दिन बीकानेर ही पूरे राजस्थान में जहां पर कांग्रेसी पार्षदों की बाड़ेबंदी की गई है वहां पर पुलिस जाकर पूछताछ कर रही है उनको तंग कर रही है। ऐसा ही मामला जैसलमेर से आई जहां बीकानेर के पार्षदों की बाड़ेबंदी में सीबीआई ने घुसकर पूछताछ की तो बीकानेर के नवनिर्चित पार्षद मनोज बिश्नोई की होटल निर्माण को लेकर दो दिन में अपना पक्ष रखने का नेाटिस जारी किया है। ये आग शांत ही नहीं हुई कि शनिवार को पूर्व महापौर व युआईटी चेयरमैन मकसूद अहमद को पुलिस ने एक नोटिस भेजकर पेश होकर जबाब देने का कहा है। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस खेमे में हलचल तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री बी.डी. कल्ला और मकसूद अहमद के बीच इस मुद्दे को लेकर गहन मंत्रणा चल रही है, वहीं बी.डी. कल्ला इस मामले में पहले भी अपना बयान दर्ज करा चुके ।



















