humarabikaner.com
  • बीकानेर
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • कार्यक्रम
  • राजनीति
  • धर्म
    Sunday, September 20, 2026
    Advertisement
    • Login
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    humarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    सेव’ पर सियासत गरमाई! पहले कहा था किसी का झंडा नहीं पकड़ेंगे, अब BJP के साथ क्यों खड़े हुए शुभकरण गहलोत? वायरल ऑडियो ने खोला राज

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    September 19, 2026
    in बीकानेर
    सेव’ पर सियासत गरमाई! पहले कहा था किसी का झंडा नहीं पकड़ेंगे, अब BJP के साथ क्यों खड़े हुए शुभकरण गहलोत? वायरल ऑडियो ने खोला राज
    739
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook

    ‘सेव’ बिक गया या वार्ड के विकास के लिए लिया फैसला? ट्रोलिंग के बीच खुलकर सामने आए शुभकरण गहलोत

    बीकानेर। नगर निगम वार्ड नंबर 44 से निर्दलीय पार्षद चुने गए शुभकरण गहलोत एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। महापौर चुनाव को लेकर भाजपा के समर्थन में नजर आने के बाद उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद उनके चुनावी वादों और मौजूदा राजनीतिक फैसले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

    चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर खास पहचान रखने वाले शुभकरण गहलोत ने ‘सेव’ चुनाव चिन्ह पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। उनकी बीकानेरी अंदाज वाली रील्स और चुनावी प्रचार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। चुनाव में उन्हें 1,800 वोट मिले और उन्होंने वार्ड 44 से 630 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

    चुनाव प्रचार के दौरान शुभकरण के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें वे खुद को किसी राजनीतिक दल के झंडे से अलग रखते हुए जनता के बीच अपनी बात रखते नजर आए थे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चुनाव प्रचार के दौरान विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भी फोन पर उन्हें बधाई दी थी।

    भाजपा के समर्थन के बाद उठे सवाल

    अब महापौर चुनाव के दौरान भाजपा के महापौर प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह शेखावत के समर्थन में शुभकरण गहलोत की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स उनके पुराने बयानों को याद करते हुए सवाल उठा रहे हैं कि चुनाव के दौरान जो राजनीतिक स्वतंत्रता की बात कही गई थी, क्या मौजूदा फैसला उससे अलग है?

    सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा जा रहा है—“सेव बिक गया”, तो कहीं “आजा सेव बिके, म्हारा शुभजी बिके” जैसे कमेंट किए जा रहे हैं।

    वहीं, शुभकरण के समर्थन में भी लोग सामने आए हैं। पूर्व पार्षद मुकेश पंवार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि महापौर चुनाव में वोट देना पार्षद का अधिकार है और निर्दलीय पार्षद को स्वतंत्र रूप से अपना मत देने का अधिकार है। उन्होंने शुभकरण के समर्थन में #Istandwithshubhkaran भी लिखा।

    ट्रोलिंग के बीच ऑडियो आया सामने

    इस पूरे विवाद के बीच शुभकरण गहलोत से जुड़ा एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर शुभकरण यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि महापौर चुनाव में वोट किसी न किसी प्रत्याशी को देना ही था और भाजपा की ओर से उनके वार्ड में लाइब्रेरी बनाने का वादा किया गया है। इसी आधार पर उन्होंने भाजपा के समर्थन में मतदान करने की बात कही है।

    हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसकी सत्यता की पुष्टि संबंधित व्यक्ति के आधिकारिक बयान से ही मानी जा सकती है।

    ‘सेव’ की जीत से अब ‘सेव’ पर ही सवाल

    वार्ड 44 के चुनाव में ‘सेव’ सिर्फ एक चुनाव चिन्ह नहीं, बल्कि शुभकरण के चुनाव प्रचार की पहचान बन गया था। चुनावी गीत ‘आजा सेव जीते… शुभजी जीते’ भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

    अब वही ‘सेव’ महापौर चुनाव के सियासी समीकरणों के बीच सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

    एक तरफ समर्थकों का कहना है कि “वोट तो किसी एक को देना ही था, अगर वार्ड के विकास के लिए लाइब्रेरी का वादा मिला है तो उसका समर्थन करने में गलत क्या है?”

    वहीं दूसरी तरफ सवाल उठाने वाले लोग चुनाव से पहले किए गए वादों और मौजूदा फैसले के बीच तुलना कर रहे हैं।

    फिलहाल बहस ‘सेव बिक गया’ से ज्यादा इस सवाल पर है कि वार्ड के विकास के लिए लिया गया यह फैसला आने वाले समय में कितना असरदार साबित होता है।

    SendShare296
    Previous Post

    बीकानेर में कांग्रेस पार्षदों की बाड़ेबंदी के बीच कार्रवाई तेज, पूर्व महापौर को नोटिस

    Next Post

    होटल में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की शिकायत पर पहुंचे प्रवर्तन निरीक्षक से हाथापाई

    Latest News

    वार्ड 43 में विकास और सेवा का संकल्प लेकर मैदान में नंदकिशोर गहलोत, बोले—‘राजनीति नहीं, जनसेवा मेरी प्राथमिकता
    बीकानेर

    August 31, 2026
    किसके नाम पर लगी मुहर? BJP की 80 वार्डों की फाइनल लिस्ट, देखें नाम

    August 30, 2026
    सुजानदेसर में हुई चोरी का हुआ खुलासा, नकबजन और चोरी का सामान खरीदने वाला ज्वैलर गिरफ्तार

    August 27, 2026
    सूत्रों का दावा: कई वार्डों में भाजपा ने टिकट की तस्वीर साफ की? दावेदारों को चुपचाप तैयारी के निर्देश, पहली सूची का इंतजार

    August 25, 2026
    दिल्ली के इंडियन डीजे एक्सपो में बीकानेर की संस्कृति की झलक, लक्ष्मी स्पीकर्स के पुरोहित परिवार ने आहूजा परिवार का किया स्वागत

    बीकानेर पार्षद चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में वार्डों की टिकट हुई फाइनल? किसके नाम पर लगी मुहर, पहली टिकट लिस्ट….

    August 24, 2026
    वार्ड नंबर 4 में भाजपा से मोनिका वाल्मीकि की दावेदारी, समर्थकों ने टिकट देने की उठाई मांग

    वार्ड 6 में संदीप गहलोत के समर्थन में जुटा युवा जनसमर्थन, 200 से अधिक लोगों ने किए हस्ताक्षर

    August 22, 2026
    शिवम् रेजीडेंसी में बीकानेर प्रेस क्लब का वार्षिक समारोह, पत्रकारों ने रैन डांस और प्रतियोगिताओं का उठाया लुत्फ

    August 17, 2026
    बीकानेर: वंदे मातरम् विवाद में सियासत और गरम, भाजपा के मशाल जुलूस के ऐलान पर कांग्रेस ने दी जवाबी चुनौती

    August 16, 2026
    पुनरासर मेले को लेकर रोडवेज की खास तैयारी, 15 अतिरिक्त बसें होंगी संचालित
    Uncategorized

    by Jitu Bikaneri
    September 18, 2026
    0

    बीकानेर। बीकानेर से पुनरासर जाने वाले यात्रियों के लिए खबर सामने आयी है। कल बीकानेर जिले के पुनराासर गांव में...

    Read moreDetails
    ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जामसर और नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, दो इनामी गिरफ्तार

    आईसीएसआई की सचिवीय कार्य, बोर्ड प्रबंधन और नियामक अनुपालन के लिए एआई विषयक सेमिनार आयोजित

    बीकानेर में शनिवार को बिजली कटौती, सुबह 7 से 10 बजे तक कई इलाकों में आपूर्ति रहेगी बंद

    बीकानेर में निकाय चुनाव के बाद सियासी घमासान, कांग्रेस ने पुलिस-प्रशासन पर उठाए सवाल

    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    पुनरासर मेले को लेकर रोडवेज की खास तैयारी, 15 अतिरिक्त बसें होंगी संचालित
    Uncategorized

    पुनरासर मेले को लेकर रोडवेज की खास तैयारी, 15 अतिरिक्त बसें होंगी संचालित

    by Jitu Bikaneri
    September 18, 2026
    पुनरासर मेले को लेकर रोडवेज की खास तैयारी, 15 अतिरिक्त बसें होंगी संचालित

    पुनरासर मेले को लेकर रोडवेज की खास तैयारी, 15 अतिरिक्त बसें होंगी संचालित

    September 18, 2026
    ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जामसर और नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, दो इनामी गिरफ्तार

    ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जामसर और नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, दो इनामी गिरफ्तार

    September 18, 2026
    आईसीएसआई की सचिवीय कार्य, बोर्ड प्रबंधन और नियामक अनुपालन के लिए एआई विषयक सेमिनार आयोजित

    आईसीएसआई की सचिवीय कार्य, बोर्ड प्रबंधन और नियामक अनुपालन के लिए एआई विषयक सेमिनार आयोजित

    September 18, 2026
    बीकानेर में शनिवार को बिजली कटौती, सुबह 7 से 10 बजे तक कई इलाकों में आपूर्ति रहेगी बंद

    बीकानेर में शनिवार को बिजली कटौती, सुबह 7 से 10 बजे तक कई इलाकों में आपूर्ति रहेगी बंद

    September 18, 2026
    बीकानेर में निकाय चुनाव के बाद सियासी घमासान, कांग्रेस ने पुलिस-प्रशासन पर उठाए सवाल

    बीकानेर में निकाय चुनाव के बाद सियासी घमासान, कांग्रेस ने पुलिस-प्रशासन पर उठाए सवाल

    September 18, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group