बीकानेर। तेज रफ्तार वाहन के द्वारा वाहनों को क्षतिग्रस्त करने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर एक तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों में एकबारगी डर का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गयी है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आयी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव हुई और थार गाड़ी की तलाश जारी है ।




















