बीकानेर। नौकरी दिलाने के नाम से झांसे में लेकर करीब साढ़े चार लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीबीएम हॉस्पीटल के सामने रहने वाले गणेश गायणा ने भरत कुमार निवासी मूंडसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 21 दिसंबर 2025 को कचहरी परिसर की है।
इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपनी बातों में उलझाया। जिसके बाद आरोपी ने उससे ४ ला 47 हजार रूपए हडप लिए। जब परिवादी व नौकरी लगी तो उसने पैसे वापिस मांगे तो आरोप ने पेसे देने से मना कर दिया और मारने की धमक। दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















