भारतीय सॉफ्टबॉल के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और सॉफ्टबॉल न्यूज़ीलैंड के बीच होटल द ललित, नई दिल्ली में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए!
राजस्थान सॉफ्टबाल संघ
के कोषाध्यक्ष सुबोध मिश्रा ने ये जानकारी देते हुए बताया क़ि
समझौते पर सॉफ्टबॉल न्यूज़ीलैंड के बोर्ड सदस्य श्री जे. चांगलानी और सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ. प्रवीण अनाओकर ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर श्री वसीम राजा खान, सुश्री शिबानी टैगोर और श्री विजय गौड़ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
चार वर्ष के इस समझौते के तहत दोनों देश खिलाड़ी विकास, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, प्रशिक्षक एवं निर्णायक प्रशिक्षण, खेल विज्ञान और जमीनी स्तर पर सॉफ्टबॉल के विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच द्विपक्षीय सॉफ्टबॉल श्रृंखला भी शुरू की जाएगी। साथ ही भारतीय वरिष्ठ, जूनियर और महिला राष्ट्रीय टीमों को न्यूज़ीलैंड के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों का सहयोग मिलेगा।
SBAI ने कहा कि यह समझौता भारतीय सॉफ्टबॉल के लिए नए युग की शुरुआत है और इससे देश की युवा एवं महिला प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।




















