बीकानेर। कथित वंदे मातरम के अपमान को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज शाम को गंगाशहर से कांग्र्रेस कार्यालय तक मशाल जुलूस का एलान किया। जिसके बाद कुछ ही मिनटों में कांग्रेस ने भी इसका प्रत्युतर देने के लिए अपने कार्यकर्ताओं की फौज को कांग्रेस कार्यालय पहुंचने का आव्हान किया। देानो तरफों से आमने-सामने होने के बाद बीकानेर पुलिस महकमा भी अलर्ट हुआ और किसी भी गड़बड़ी से पहले ही भारी जाब्ता तैनात किया गया।
गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया। जिसमें कई थानों की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है। वहीं दूसरी और कांग्रेस कार्यालय के पास भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाने की सूचना है। वहीं दूसरी और लगातार नजरें टिकी हुई है कि क्या युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच पाएंगे या फिर रास्ते में पुलिस रोक लेगी। सूचना के अनुसार अब से कुछ मिनट पहले ही मशाल जुलूस शुरू हो गया हे






















