बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में नयाशहर थानाधिकारी सुरजीत कुमार की अगुवाई में की गयी। पुलिस टीम ने अभियान के तहत सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने अपराधिक घटनाओं व अवैध नशे में संलिप्त अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार गोपनीय नजर रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर श्रीगोपाल विश्नोई निवासी गोडू को गिरफ्तार उसके पास से 13.12 अफीम व 35 लाख रूपए की नकदी जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्कार्पियों गाड़ी को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू रक दी है।





















