बीकानेर। बीकानेर रेल मंडल में राजेन्द्र सिंह चौधरी ने अपर मंडल रेल प्रबंधक के पद पर पदभार ग्रहण किया।
राजेन्द्र सिंह चौधरी इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स के अधिकारी हैं। सरल एवं सहज स्वभाव के धनी चौधरी इससे पूर्व डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
राजेन्द्र सिंह चौधरी को रूपेश कुमार के स्थान पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक के पद पर पदस्थापित किया गया है। रूपेश कुमार का स्थानांतरण साउथ ईस्टर्न रेलवे कैडर में किया गया है।
पदभार ग्रहण करने के अवसर पर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राजेन्द्र सिंह चौधरी का स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।





















