बीकानेर। बीकानेर के पूगल क्षेत्र में गुरुवार को शिव बाल विद्या मंदिर स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को घर ले जा रही कैंपर पलट गई। हादसे के समय गाड़ी में करीब 40 बच्चे सवार थे, जिनमें 16 घायल हो गए। सभी को पूगल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 11 बच्चों को बीकानेर रेफर किया गया।इनमें 3 बच्चों के सिर में चोट लगी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्चों की उम्र 5 से 15 साल के बीच है और इनमें अधिकांश देवासर गांव के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में हडक़ंप मच गया और वे हॉस्पिटल पहुंचने लगे।स्कूल की छुट्टी के बाद 40 बच्चों को लेकर जा रही थी कैंपरजानकारी के अनुसार, शिव बाल विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों के लिए कैंपर गाड़ी लगा रखी है। हादसे के समय कैंपर में करीब 40 बच्चे सवार थे। इनमें अधिकांश बच्चे पूगल क्षेत्र के देवासर गांव और आसपास की चक ढाणियों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसी दौरान कैंपर हादसे का शिकार हो गई।हादसे में 5 से 15 साल के 16 बच्चे और एक टीचर घायलहादसे के बाद बच्चों को तुरंत पूगल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। घायलों की उम्र करीब 5 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। हादसे में टीचर टीनूं कंवर सहित 16 लोग घायल हुए। घायलों में आईना पुत्री सत्यनारायण गोदारा, दीपक पुत्र राज भार्गव, वद्र्धमान सिंह पुत्र कालू सिंह, गौरव पुत्र जगदीश, शिवा पुत्र योगेंद्र सिंह, गरीमा पुत्र छेलू सिंह, दिव्या पुत्र महेंद्र सिंह, संध्या पुत्र राजपाल, जयंत पुत्र माणचंद, लक्ष्मी पुत्री योगेंद्र सिंह, पूनम सिंह पुत्र अमर सिंह, लोकेंद्र पुत्र माणक चंद, सुरेश पुत्र बलराम, गोविन्द सिंह पुत्र सवाई सिंह और रवि कांत पुत्र बलराम शामिल हैं। इनमें अधिकांश बच्चे देवासर गांव के रहने वाले हैं।11 बच्चों को बीकानेर रेफर किया, सूचना मिलते ही हॉस्पिटल पहुंचे परिजनपूगल हॉस्पिटल में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद 11 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया। इनमें तीन बच्चों के सिर में गंभीर चोट लगी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बाकी घायलों का इलाज पूगल हॉस्पिटल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हडक़ंप मच गया और परिजन भी बच्चों की जानकारी लेने हॉस्पिटल पहुंचने लगे। हादसा किस कारण हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।






















