बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को तीन अवैध पिस्टलों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुद्दल कच्छावा के निर्देशन में मुक्ताप्रसाद, सदर और नाल पुलिस टीमों ने की है। पुलिस आरोपियों से पुछताछ कर रही है और आने वाले दिनों और भी हथियार बरामद होने की संभावना है।
पुलिस ने एसपी के निर्देशन में सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई, सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार, मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विश्वजीत ङ्क्षसह की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि संदिग्ध अवैध पिस्टल के साथ घूमते है और सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो अपलोड़ करते हे। जिससे आमजन भय में है और ये लोग कभी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
पहली कार्रवाई – 12 अगस्त की रात को 8 बजे
के आसपास सदर थाना टीम की हैड कांस्टेबल मनीषा को गश्त के दौरान सूचना मिली कि युवक हथियार के साथ घूम रहा है। पुलिस टीम ने सूचना के बाद मौके पर पहुंची और पुलिस को देख युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोचा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान 24 वर्षीय चांडासर निवासी गणपतराम के पास से अवैध पिस्टल मय मैग्जीन मिली। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
दूसरी कार्रवाई- मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम के हैड
कांस्टेबल के पुष्पेन्द्र ङ्क्षसह को सूचना मिली कि एक युवक पुगल आरओबी के पास बैठा है। जिसके पास हथियार हो सकता है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और जानकारी जुटाई। जिसके बाद उसकी तलाशी ली तो उसके पास से अवैध पिस्टल व मैग्जीन मिली। जिस जब्त कर बीदासर बारी के पास रहने वाले भुवनेश को गिरफ्तार किया है।
तीसरी कार्रववाई- नाल के एएसआई सुभाषचन्द्र
को युवक के पास हथियार की सूचना मिली। पुलिस टीम सूचना के आधार पर एमजीएसयू के पास पहुंची तो पुलिस को देख युवक ने भागने का प्रयास किया। जिसे पकड़कर तलाशी ली तो भरूखीरा के रहने वाले विक्रम ङ्क्षसह के पास से अवैध पिस्टल व मैग्जीन मिली। जिसे जब्त कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए तीनों हथियारों के सम्बंध में जांच की जा रही है कि तीनों का आपस में कोई कनेक्शन है साथ ही अन्य अवैध हथियारें की बरामदगी का अंदेशा है ।
कार्रवाई करने वाली टीम- पुलिस टीम नाल
थानाधिकारी विकास विश्नोई, सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार, मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विश्वजीत, सुभाषचन्द्र, रामकरण, दीपक यादव, दिलीपङ्क्षसह, मनीषा, पुष्पेन्द्र ङ्क्षसह, वासुदेव, करणपाल, देवेन्द्र, सूर्यप्रकाश, राजेन्द्र शामिल रहें।























