बीकानेर। बीकानेर पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। एसपी मुद्दल कच्छावा के निर्देशन में नोखा सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी गोविंद ङ्क्षसह की टीम ने कार्रवाई करते हुए हजारों नशीली गोलियों के साथ दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अभियान के तहत रायसर रोड़ पर यह कार्रवाई की है।नोखा पुलिस ने एएनटीएएफ के सहयोग से कार्रवाई करते हुए 3330 हजार नशीली गोलियों के साथ अजरूद्दीन, बजरंगलाल मेघवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियो के पास से ट्रामाडोल, ऐलप्रोजम नशीली गोलियां जब्त की है। पुलिस दोनो अवैध नशीली गोलियों के बारे में पुछताछ में जुटी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी गोविंद ङ्क्षसह चारण, रामेश्वर, रामेश्वरलाल, गणेशर गुर्जर, कृष्ण कुमार, तेजाराम शामिल रहें।


















