बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में खाली पड़े भूखंडों पर कब्जा करने, जमीनों की दोबारा रजिस्ट्री करवाने, भूखंडों को विवादित करने तथा नागरिकों और जमीन विक्रेताओं को परेशान करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। परिवादिया सरोज ओझा पत्नी रमेश ओझा, निवासी पुरानी लाइन, गंगाशहर, बीकानेर ने इस्तगासे के जरिए पुलिस को रिपोर्ट दी।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि खाली पड़े भूखंडों पर कब्जा करने, जमीनों की दोबारा रजिस्ट्री करवाने और भूखंडों को विवाद में डालने का कथित काम किया जा रहा है। इससे निर्दोष नागरिकों और जमीन विक्रेताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
परिवादिया ने कुलदीप सिंह उर्फ हेमसिंह पुत्र रामेश्वर सिंह, रामेश्वर सिंह पुत्र जगमाल सिंह, अनिल पारीक पुत्र पुरुषोत्तम दास पारीक, वीरेन्द्र सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह, चन्दूनिलाल पुत्र कालूराम तथा बिरज्जू बावरी सहित उसकी पत्नी, बच्चों और चार-पांच अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराएं के तहत मामला दर्ज किया है।मामले की जांच एसआई मुकेश कुमार मीणा कर रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही परिवाद में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।



















