बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के जेगला गोगलियान गांव में एमडी खरीदने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट कर चाकू से हमला करने और उसका पैर तोड़ने का मामला सामने आया है। राजकुमार पुत्र मांगीलाल विश्नोई निवासी जेगला गोगलियान पुलिस थाना नोखा, जिला बीकानेर ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी। घटना 8 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे की बताई गई है। परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उसके भाई को रास्ते में रोककर कहा कि उनके पास एमडी है, इसे खरीद लो। भाई ने एमडी खरीदने से मना किया तो आरोपी गुस्सा हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों राकेश पुत्र हड़मानाराम तथा सीताराम पुत्र हड़मानाराम ने चाकू से परिवादी के भाई के पेट पर वार किया और उसके पैर पर भी ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसका पैर टूट गया। आरोप है कि हमलावर उसके भाई का मोबाइल और 4 हजार रुपए छीनकर मौके से भाग गए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सतीश कर रहे हैं।



















