बीकानेर। प्रदेश में निकाय चुनावों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका) चुनावों के लिए वार्डों की आरक्षण लॉटरी 13 और 14 अगस्त को निकाले जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि यह लॉटरी सभी जिलों में जिला कलेक्टर की निगरानी (मॉनिटरिंग) में निकाली जाएगी। वहीं, निकाय प्रमुखों (मेयर, सभापति और चेयरमैन) के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी संभावित रूप से 14 अगस्त को स्वायत्त शासन निदेशालय (DLB) में निकाली जाएगी।
वहीं, निकाय प्रमुखों (मेयर, सभापति और चेयरमैन) के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी 14 अगस्त को स्वायत्त शासन निदेशालय में निकाली जाएगी। प्रदेश के सभी 309 नगरीय निकायों में अगले महीने चुनाव करवाए जाने की तैयारी है। आयोग की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है, जिसके बाद अब जल्द ही ओबीसी आरक्षण की स्थिति भी साफ हो जाएगी। वार्डों की आरक्षण लॉटरी जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर की अध्यक्षता में निकाली जाएगी। इस लॉटरी के जरिए वार्डों को ओबीसी और महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया जाएगा।



















