humarabikaner.com
  • बीकानेर
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • कार्यक्रम
  • राजनीति
  • धर्म
    Saturday, August 8, 2026
    Advertisement
    • Login
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    humarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: 9 से 17 अगस्त तक बीकानेर में होंगे विविध आयोजन

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    August 8, 2026
    in Uncategorized
    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: 9 से 17 अगस्त तक बीकानेर में होंगे विविध आयोजन
    747
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook

     

    बीकानेर, 8 अगस्त। जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने बताया कि जिले में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जिला, नगरीय निकाय, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान तिरंगे की आन, बान और शान के साथ राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

    *प्रभात फेरी से होगी अभियान की शुरुआत*

    जिला कलेक्टर ने बताया कि अभियान की शुरुआत 9 अगस्त को सुबह 8 से 10 बजे तक प्रभात फेरी से होगी। प्रभात फेरी महारानी कन्या विद्यालय से रवाना होकर एमएन हॉस्पिटल, हनुमान हथा, जूनागढ़ होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी।

    *तिरंगा बाइक रैली का आयोजन*

    10 अगस्त को दोपहर 1 बजे ‘तिरंगा बाइक, ई-बाइक एवं साइकिल रैली’ का आयोजन किया जाएगा। रैली अंबेडकर सर्किल से गांधी पार्क होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक जाएगी। इसमें नागरिकों एवं विद्यार्थियों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

    *ग्रामीण हाट में तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला*

    11 एवं 12 अगस्त को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में ‘तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले’ का आयोजन होगा। इसमें तिरंगे के महत्व पर आधारित फोटो एवं वीडियो प्रदर्शनी, हस्तशिल्प, हाथ से तिरंगा निर्माण, राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी गतिविधियां तथा स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।

    *युवा पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी से कराया जाएगा रूबरू*

    13 एवं 14 अगस्त को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में ‘विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी’ आयोजित की जाएगी। जिला कलेक्टर ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ की तैयारियों के संबंध में बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से युवा पीढ़ी को देश के विभाजन की त्रासदी से अवगत कराना और उस दौर की पीड़ा एवं संघर्ष को स्मरण करना है।

    उन्होंने बताया कि 13 एवं 14 अगस्त को जिला एवं पंचायत स्तर पर विभाजन विषयक प्रदर्शनियों तथा फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। 14 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभाजन प्रभावित परिवारों, स्वतंत्रता सेनानियों, स्वयं सहायता समूहों, कलाकारों, खिलाड़ियों तथा अन्य प्रबुद्ध नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

    *तिरंगा थीम से सजेंगे सार्वजनिक स्थल*

    ज़िला कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि अभियान के तहत 13 से 17 अगस्त तक सरकारी कार्यालयों, स्मारकों, प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा थीम पर सजाया जाएगा। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ‘तिरंगा कैनवास’ भी स्थापित किए जाएंगे, जिन पर आमजन हस्ताक्षर कर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति के संदेश अंकित कर सकेंगे।

    14 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों तथा सुरक्षा बलों के सेवानिवृत्त कार्मिकों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा।

    15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण के साथ नागरिकों को तिरंगा शपथ दिलाई जाएगी। अभियान के अंतर्गत जिले के प्रमुख स्मारकों, सरकारी भवनों सहित अन्य प्रमुख इमारतों को आकर्षक तिरंगा रोशनी से भी सजाया जाएगा।

    *जिला कलेक्टर ने की अधिकाधिक भागीदारी की अपील*

    जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने जिलेवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाने और सभी कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने आमजन, युवाओं, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं आसपास के क्षेत्रों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

    SendShare299
    Previous Post

    बीकानेर में तीन डायग्नोस्टिक लैब का औचक निरीक्षण, जांच सेवाएं बंद करने के निर्देश

    Next Post

    राजस्थान निकाय चुनाव: 13-14 अगस्त को वार्ड आरक्षण की लॉटरी, 14 को तय होगा निकाय प्रमुखों का आरक्षण

    Latest News

    बीकानेर में तीन डायग्नोस्टिक लैब का औचक निरीक्षण, जांच सेवाएं बंद करने के निर्देश
    Uncategorized

    बीकानेर में तीन डायग्नोस्टिक लैब का औचक निरीक्षण, जांच सेवाएं बंद करने के निर्देश

    August 8, 2026
    नोखा के अणखीसर गांव में दुकान में चोरी, नकदी और सामान ले गए चोर
    Uncategorized

    नोखा के अणखीसर गांव में दुकान में चोरी, नकदी और सामान ले गए चोर

    August 8, 2026
    बीकानेर | मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सड़क निर्माण को लेकर मोहल्लेवासियों का विरोध
    Uncategorized

    बीकानेर | मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सड़क निर्माण को लेकर मोहल्लेवासियों का विरोध

    August 8, 2026
    रविवार को बीकानेर के बड़े हिस्से में 4 घंटे बिजली कटौती, सुबह 6 से 10 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति
    Uncategorized

    रविवार को बीकानेर के बड़े हिस्से में 4 घंटे बिजली कटौती, सुबह 6 से 10 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति

    August 8, 2026
    एसआई पेपर लीक की आरोपी रेवंती जाट की सड़क हादसे में मौत, एसओजी ने रखा था 10 हजार का इनाम
    Uncategorized

    एसआई पेपर लीक की आरोपी रेवंती जाट की सड़क हादसे में मौत, एसओजी ने रखा था 10 हजार का इनाम

    August 8, 2026
    गोचर रोही में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया
    Uncategorized

    गोचर रोही में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया

    August 8, 2026
    पुरानी रंजिश में 17 वर्षीय किशोर पर हमला, आंख पर गंभीर चोट; आरोपी फरार
    Uncategorized

    पुरानी रंजिश में 17 वर्षीय किशोर पर हमला, आंख पर गंभीर चोट; आरोपी फरार

    August 8, 2026
    साइबर ठगी की शिकार महिला को रकम लौटाने का झांसा, 20.25 लाख और हड़पे
    Uncategorized

    साइबर ठगी की शिकार महिला को रकम लौटाने का झांसा, 20.25 लाख और हड़पे

    August 8, 2026
    बीकानेर में जरी की साड़ियों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
    Uncategorized

    बीकानेर में जरी की साड़ियों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

    August 8, 2026
    बीकानेर में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 9 अगस्त को बारिश की संभावना
    Uncategorized

    बीकानेर में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 9 अगस्त को बारिश की संभावना

    August 8, 2026

    राज्यसभा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल 2026 पारित

    by Jitu Bikaneri
    August 8, 2026
    0

    राज्यसभा ने 'जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल 2026' ध्वनि मत से पारित कर दिया।राज्यसभा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण...

    Read moreDetails
    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: 9 से 17 अगस्त तक बीकानेर में होंगे विविध आयोजन

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: 9 से 17 अगस्त तक बीकानेर में होंगे विविध आयोजन

    August 8, 2026
    बीकानेर में तीन डायग्नोस्टिक लैब का औचक निरीक्षण, जांच सेवाएं बंद करने के निर्देश

    बीकानेर में तीन डायग्नोस्टिक लैब का औचक निरीक्षण, जांच सेवाएं बंद करने के निर्देश

    August 8, 2026
    नोखा के अणखीसर गांव में दुकान में चोरी, नकदी और सामान ले गए चोर

    नोखा के अणखीसर गांव में दुकान में चोरी, नकदी और सामान ले गए चोर

    August 8, 2026
    बीकानेर | मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सड़क निर्माण को लेकर मोहल्लेवासियों का विरोध

    बीकानेर | मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सड़क निर्माण को लेकर मोहल्लेवासियों का विरोध

    August 8, 2026

    राज्यसभा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल 2026 पारित

    by Jitu Bikaneri
    August 8, 2026
    0

    राज्यसभा ने 'जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल 2026' ध्वनि मत से पारित कर दिया।राज्यसभा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण...

    Read moreDetails
    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: 9 से 17 अगस्त तक बीकानेर में होंगे विविध आयोजन

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: 9 से 17 अगस्त तक बीकानेर में होंगे विविध आयोजन

    August 8, 2026
    बीकानेर में तीन डायग्नोस्टिक लैब का औचक निरीक्षण, जांच सेवाएं बंद करने के निर्देश

    बीकानेर में तीन डायग्नोस्टिक लैब का औचक निरीक्षण, जांच सेवाएं बंद करने के निर्देश

    August 8, 2026
    नोखा के अणखीसर गांव में दुकान में चोरी, नकदी और सामान ले गए चोर

    नोखा के अणखीसर गांव में दुकान में चोरी, नकदी और सामान ले गए चोर

    August 8, 2026
    बीकानेर | मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सड़क निर्माण को लेकर मोहल्लेवासियों का विरोध

    बीकानेर | मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सड़क निर्माण को लेकर मोहल्लेवासियों का विरोध

    August 8, 2026
    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    राज्यसभा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल 2026 पारित

    by Jitu Bikaneri
    August 8, 2026

    राज्यसभा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल 2026 पारित

    August 8, 2026
    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: 9 से 17 अगस्त तक बीकानेर में होंगे विविध आयोजन

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: 9 से 17 अगस्त तक बीकानेर में होंगे विविध आयोजन

    August 8, 2026
    बीकानेर में तीन डायग्नोस्टिक लैब का औचक निरीक्षण, जांच सेवाएं बंद करने के निर्देश

    बीकानेर में तीन डायग्नोस्टिक लैब का औचक निरीक्षण, जांच सेवाएं बंद करने के निर्देश

    August 8, 2026
    नोखा के अणखीसर गांव में दुकान में चोरी, नकदी और सामान ले गए चोर

    नोखा के अणखीसर गांव में दुकान में चोरी, नकदी और सामान ले गए चोर

    August 8, 2026
    बीकानेर | मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सड़क निर्माण को लेकर मोहल्लेवासियों का विरोध

    बीकानेर | मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सड़क निर्माण को लेकर मोहल्लेवासियों का विरोध

    August 8, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group