बीकानेर। एसआई पेपर लीक प्रकरण में एसओजी की सूची में फरार चल रहे 18 लोगो पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। इस सूची में शामिल श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बेनिसर निवासी 25 वर्षीय युवती रेवंती पुत्री रामकिशन जाट की मृत्यु अलसुबह हुए एक सडक़ हादसे में हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका रेवंती ओर 2 युवक जयपुर से अजमेर जा रहे थे व शुक्रवार अलसुबह तडक़े करीब 2.30 बजे हाइवे पर जमा बारिश के पानी के कारण उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।घटना में रेवंती व गाड़ी चालक श्रीमाधोपुर निवासी अमन मान की मौत हो गई व सीकर निवासी नितेश को गम्भीर चोटें आई है। विदित रहे कि पूर्व में मृतका पर क्षेत्र के एक राजनेता को हनीट्रैप में फंसाने का मामला भी दर्ज हुआ था व बाद में मामला निपटने पर मृतका का एसआई भर्ती में चयन भी सामने आया था। लेकिन भर्ती निरस्त हो गई व पेपर लीक मामले में एसओजी ने मृतका रेवंती को भी आरोपी माना था। इस मामले में रेवंती फरार चल रही थी व एसओजी ने 10 हजार का इनाम भी रखा था।




















