बीकानेर। गोचर रोही में व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र में 8 अगस्त की सुबह करीब सवा ग्यारह बजे के आसपास की है। जहां पर सेवादार लक्ष्मण सिंह द्वारा सूचना मिली कि नाल रोड गौशाला हनुमान मंदिर के पीछे, फायरिंग रेंज गोचर रोही में एक व्यक्ति सोया हुवा मृत अवस्था में मिला।सूचना मिलते ही ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएंब भाई, जुनैद, राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे।
मौके पर संबंधित नाल थाना से सुभाष मय टीम की जांच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है।





















