बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के चरकड़ा गांव के पास सोमवार शाम हरियाणा रोडवेज की बस और एक बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नोखा थाने के एएसआई तुलसीराम जाट ने बताया कि घायल युवक की पहचान तुलसीराम पुत्र बाबूलाल सुथार, निवासी हनुमान नगर, श्रीबालाजी के रूप में हुई है।
हादसे के बाद उसे तत्काल नोखा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हरियाणा रोडवेज बस को जब्त कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।























