बीकानेर। वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना स्तर पर टॉप-10 में शामिल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पांचू पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने जैर अनुसंधान के प्रकरणों में एक माह से अधिक समय से फरार चल रहे अपराधियो को टॉप-10 में चिन्हित किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए काहिरा निवासी रूपाराम पुत्र लालुराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा था। कार्रवाई करने वाली टीम में संतोषनाथ, राणाराम, लीलाराम शामिल रहेंं।






















