बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, श्रीगंगानगर जिले के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र स्थित भाटों का मोहल्ला, वार्ड नंबर 12 निवासी प्रकाश पुत्र मनोहर लाल भाट (45) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी पुत्री तमन्ना का विवाह रामदेव के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही पति, ससुर, सास और जेठ द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
परिवादी का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तमन्ना को लगातार परेशान किया गया, जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगी। प्रताड़ना से तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट के आधार पर पति रामदेव, ससुर रामकिशन, जेठ गणेश और सास इंदिरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 80(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच आरपीएस संजीव चौहान (SIUCAW, बीकानेर) को सौंपी गई है। भौगोलिकसंदर्भ























