बीकानेर। पांचू पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत पांचू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 7 संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 17 हजार रुपए नकद, एक एयर गन, अवैध सामग्री और नियम विरुद्ध मॉडिफाई किए गए वाहन जब्त किए हैं।
पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद ने बताया कि भारतमाला सडक़ और किशनासर तिराहा पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक कार को रोककर उसमें सवार तीन लोगों की तलाशी ली गई, जिसमें 1 लाख 17 हजार रुपए नकद बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि ये तीनों संदिग्ध पंजाब से गुजरात अवैध शराब की सप्लाई में शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने धारा 106 क्चहृस्स् के तहत राशि जब्त कर तीनों को धारा 170 क्चहृस्स् में गिरफ्तार किया और कार को सीज कर दिया।
इसी नाकाबंदी के दौरान एक अन्य वाहन में सवार चार संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक एयर गन और कुछ अवैध सामग्री जब्त की गई। साथ ही शाम को गश्त के दौरान, शराब पीकर वाहन चला रहे दो चालकों के खिलाफ धारा 185/207 रूङ्क एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उनके वाहन जब्त किए गए। इसके साथ ही नाकाबंदी के दौरान लोहे की अवैध गाटर लगी एक कैंपर गाड़ी और अन्य वाहनों को भी धारा 207 रूङ्क एक्ट के तहत जब्त किया गया।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद, सउनि रामनिवास ज्याणी, दिनेशचंद, हेड कॉन्स्टेबल राणाराम, दलीपदास, लीलाराम, अगरा राम, खुशराज, अशोक कुमार और गणेशाराम शामिल रहे।






















