बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के किस्मीदेसर में प्लॉट विवाद को लेकर महिला और उसके ससुर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गुड़िया गहलोत (24) पत्नी कन्हैयालाल गहलोत, निवासी किस्मीदेसर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि विवादित भूमि पर कुछ लोग अवैध निर्माण कार्य कर रहे थे। जब उसने और उसके ससुर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और घूंसों से हमला कर दिया। साथ ही गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट की।
रिपोर्ट में सांवरलाल, कांता, दीपक, शुभम, भावना, आरती और कविता को नामजद आरोपी बनाया गया है। गंगाशहर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 126(2), 332(सी) और 189(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।























