बीकानेर। रथखाना की बारदाना गली में लेनदेन के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने चाकुओं और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। रथखाना में बारदाना गली निवासी जितेंद्र की ओर से सदर थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि पड़ोस मे रहने वाले राहुल को सालभर पहले 1,45,000/- रुपये उधार दिए थे। काफी तकादा करने के बाद भी उसने रुपये नहीं लौटाए।
इस दौरान 20 जुलाई को राहुल ने रात को रुपए लेने के लिए बुलाया। वहां पर राहुल और उसका चाचा व अन्य शराब पी रहे थे। इन लोगों ने जितेंद्र पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उसका भाई और भतीजा आए तो प्रीतम ने मेरे प्रहलाद के सिर पर लोहे की रॉड मारी। आदित्य ने उस पर चाकू से वार किया जिससे उसकी नाक कट गई। राहुल ने भतीजे कार्तिक के सिर पर लोहे की रॉड दे मारी जिससे वह लहुलुहान हो गया। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है






















