बीकानेर। करीब दो माह पूर्व कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के तुलसी सर्किल के पास से एक व्यक्ति के साथ छीना झपटी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हे। यह कार्रवाई सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने की है। इस सम्बंध में 9 मई को हजारीलाल ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि अज्ञात लोगों ने उसके साथ छीनाझपटी कर फरार हो गए।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए मुख्य आरोपी सर्वोदय बस्ती निवासी महेन्द्र पुत्र सुखदेव ओड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूर्व में फलौदी के रहने वाले सुल्तान अहमद, लक्की को गिरफफ्तार किया था। फिलहाल ुपुलिस टीम ने महेन्द्र से पुछताछ में जुटी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, प्रवीण, महेन्द्र, मुनीय, सुभाष, अमृतलाल, संजय शामिल रहें।






















