बीकानेर। अपनी दुकानको बढ़ाकर लौटे व्यक्ति को नुकसान हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के रतन बिहारी पार्क में 12 जुलाई की रात को 09 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में जामसर निवासी फुसाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई कबीर गाड़ी लेकर दुकान गया हुआ था। गाड़ी को रतन बिहारी पार्क में खड़ा किया था। शाम को दुकान बढ़ाकर लौटा तो मौके से गाड़ी गायब मिली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















