बीकानेर। बाइक पर जा रहे दो भाईयों की बाइक को बोलेरो द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में वार्ड नंबर 31 के रहने वाले गोरीशंकर ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 16 जुलाई की रात को वह अपने भाई के साथ बाइक पर जा रहा था। इस दौरान बोलेरो के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनो गिर गए और चोटिल हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















