बीकानेर, 17 जुलाई। विप्र फाउंडेशन, जोन 1-बी, बीकानेर द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से युवा प्रकोष्ठ तथा विभिन्न जिला इकाइयों में नई नियुक्तियां की गई हैं। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी श्री सुनील मिश्रा की अनुशंसा तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री धनसुख सारस्वत, जोन प्रभारी श्री मुकेश रामपुरा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा के अनुमोदन उपरांत प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. दीपक हर्ष द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किए गए।
जारी आदेशों के अनुसार श्री दीपक शर्मा, राजगढ़ (चूरू) को प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ), श्री पंकज पीपलवा, बीकानेर को प्रदेश महामंत्री (युवा प्रकोष्ठ) तथा श्री भरत शर्मा, सरदारशहर (चूरू) को प्रदेश संगठन महामंत्री (युवा प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों का कार्यकाल वर्ष 2026–2028 के लिए 31 मार्च 2028 तक रहेगा।
इसी क्रम में जिला इकाइयों का भी विस्तार करते हुए श्री मदन लाल जोशी को जिला अध्यक्ष, श्रीगंगानगर, डॉ. पवन पारीक को जिला संगठन महामंत्री, श्रीगंगानगर, श्री कालूराम शर्मा (पूर्व उपसभापति) को जिला अध्यक्ष, हनुमानगढ़, श्री महेश गौड़ (पूर्व पार्षद) को जिला संगठन महामंत्री, हनुमानगढ़ तथा श्री शंभूदयाल शर्मा को जिला अध्यक्ष, चूरू नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. दीपक हर्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने जिन साथियों को दायित्व सौंपा है, वे समाज सेवा, संगठन विस्तार एवं युवा शक्ति को संगठित करने के कार्य में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री धनसुख सारस्वत, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी श्री सुनील मिश्रा, जोन प्रभारी श्री मुकेश रामपुरा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रत्येक जिले एवं युवा प्रकोष्ठ में और अधिक सशक्त एवं प्रभावी रूप से कार्य करेगा।




















