बीकानेर। बीकानेर एसपी मृदृल कच्छावा के निर्देशन में लगातार नशीले पदार्थों के खिलाफ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में बीते दिनों हुए तबादलों के बाद नापासर थानाधिकारी के रूप में जॉइनिंग करने के बाद से ही थानाधिकारी कविता पूनिया एक्शन मोड़ में है। लगातार थाना क्षेत्र में अपराधियों और तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में थानाधिकारी पूनिया की अगुवाई में पुलिस टीम ने 16 जुलाई की शाम को गुसाईंसर एनएच-11 पर कृष्ण होटल पर कार्रवाई की।पुलिस टीम ने मौके से 208 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम और करीब 97 ग्राम एमडी जब्त की है। पुलिस ने मौके से शिवकरण, बिशनलाल, रामचन्द्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित से अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ की जा रही है। बता दे कि पूनिया लगातार अपराध और तस्करों के खिलाफ एक्शन कर रही है। बीते दिनों ही दो पांच-पांच हजार के इनामी को दबोचा था।




















