बीकानेर। टहलते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में 14 जुलाई की रात की है। इस सम्बंध में बिहार हाल करणी नगर के रहने वाले सोमित्रों ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई बाबून बर्मन टहल रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसके भाई को टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई को गंभीर चोटें लगी। चोटें लगने के कारण उसे अस्पताल ले गए। जहां पर उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















