बीकानेर। बीकानेर पुलिस महकमें तबादलें किए गए है। एसपी मृदृल कच्छावा के इस सम्बंध में आदेश जारी किए है। आदेशो के अनुसार 65 एएसआई को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया है।इन एएसआई को किया गया इधर उधर धर्माराम को दंतौर से पूगल चौकी, धर्मचंद मीणा को जसरासर से नापासर, झंवरलाल को एमपी नगर से बज्जू, बीरबलराम को गंगाशहर से महाजन, बन्नाराम को पुगल से महिला थाने लगाया गया है। इसी क्रम में कविन्द्र कुमार को नापासर से खाजुवाला, कुलदीप ङ्क्षसह को कोटगेट से महिला थाने, महावीर प्रताप को गंगाशहर से पुलिस लाईन, महेश कुमार को डूंगरगढ़ से नोखा, मांगीलाल को गंगाशहर से खाजूवाला, मांगीलाल पुत्र सुखराम को खाजुवाला से हंदां लगाया गया है । इसी तरह 65 पुलिसकर्मियों के थाने बदले गए है।




















