बीकानेर। विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने इनाम घोषित किया हे। इस सम्बंध में एसपी मुद्दल कच्छावा ने आदेश जारी किए है। पुलिस ने आमजन को सूचित किया है कि वांछित आरोपियों की कोई व्यक्ति सही सूचना देगा तो इनाम प्रदान किया जाएगा। पुलिस ने खाजूवाला क्षेत्र के एनडीपीएस के मामले में फरार चल रहे मखन ङ्क्षसह निवासी पंजाब के खिलाफ पांच हजार के इनाम की घोषणा की है।
वहीं बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के मामलों में फरार चल रहे जोरासिंह निवासी मोबा पंजाब, जसवीर उर्फ मोमी निवासी होशियारपुर पंजाब के खिलाफ भी 5-5 हजार के इनाम की घोषणा की है।
इसी तरह पूगल पुलिस थाने में एनडीपीएस के मामले में फरार चल रहे बीठनोक कोलायत के रहने वाले थानसिंह उर्फ खानूसिंह के खिलाफ भी पांच हजार के इनाम की घोषणा की है।



















