humarabikaner.com
  • बीकानेर
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • कार्यक्रम
  • राजनीति
  • धर्म
    Saturday, July 11, 2026
    Advertisement
    • Login
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    humarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज के जन्मदिन पर 108 जरुरतमंद परिवारों को मिली राशन किट, गौसेवा व वृक्षारोपण के हुए कार्य

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    July 11, 2026
    in Uncategorized
    राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज के जन्मदिन पर 108 जरुरतमंद परिवारों को मिली राशन किट, गौसेवा व वृक्षारोपण के हुए कार्य
    739
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook

    बीकानेर। रामझरोखा कैलाशधाम के पीठधीश्वर महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज का जन्मदिवस धर्म व सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज ने अलसुबह परम पूज्य गुरुदेव सियारामजी महाराज व रामदासजी महाराज की गद्दी का वंदन, नर्बदेश्वर महादेव का अभिषेक एवं हनुमानजी का पूजन तथा श्रीलक्ष्मीनाथ जी मंदिर के दर्शन किए। तीन गौशालाओं सियाराम गौशाला, पिंजरापोल गौशाला व गंगा जुबली गौशाला में गौसेवा के कार्य किए। इसके साथ ही शाम को आश्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड के पाठ किए तथा महाआरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज ने कहा कि संत-महात्माओं के लिए जन्मतिथि हो या पुण्यतिथि सभी अवसर जप-तप और सेवा के कार्यों के साथ ही व्यतीत होते हैं। विशेष अवसरों पर अधिक सेवा कार्य करके लोगों के लिए प्रेरणादायी बनना चाहिए। जन्मदिन के विशेष अवसर श्री सरजूदास जी महाराज ने 108 जरुरतमंद परिवारों को राशन किट पहुंचाई गई। इस किट में लगभग 15 दिवस की राशन सामग्री शामिल की गई थी। इस पुनीत कार्य में भंवर जोशी, कैलाश जोशी, प्रदीप जोशी एवं महावीर जोशी शामिल रहे।

    *सालासर बालाजी धाम में गौमाता को लगाया छप्पन भोग, गोचर में लगाए वृक्ष*
    श्री सरजूदास जी महाराज ने बताया कि जन्मदिवस के विशेष अवसर पर श्री सालासर बालाजी धाम में पुजारी रविशंकर (श्री बालाजी गौशाला संस्थान, सालासर धाम) एवं सालासर पुजारी परिवार द्वारा प्रभु श्री बालाजी महाराज को समर्पित दिव्य छप्पन भोग का भव्य आयोजन किया गया। यह हरी सब्जियों, तरबूज व फलों के छप्पन भोग गौमाता को परोसा गया। सेवा के इसी क्रम में श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के समीप पिंजरापोल में श्री सरजूदास जी महाराज ने गौमाता के लिए लापसी बनाई तथा हरा चारा भी खिलाया। इस दौरान श्रीभगवान अग्रवाल, चंद्रेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, राजू नागौरी, राजेन्द्र अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, राजाराम अग्रवाल, यशराज अग्रवाल, भगवानदास अग्रवाल, प्रदीप उपाध्याय, वैद्य किशन शर्मा, ऋषि गहलोत ने सरजूदास जी महाराज का अभिनंदन किया। पूगल रोड स्थित गंगा जुबली पिंजरापोल में पूज्य संत योगी विलासनाथ जी महाराज, गौसेवी देवश्री चांडक, पं. राजेन्द्र किराडू, श्रीभगवान अग्रवाल, रविन्द्र हर्ष, ज्योतिप्रकाश रंगा, पृथ्वीसिंह पंवार, प्रेमलता चांडक व सलोनी चांडक ने गौमाता का पूजन, गौआरती व गौप्रसादी व पुष्पवर्षा कर तथा श्री सरजूदास जी महाराज का स्मृति चिह्न से अभिनंदन किया। सेवा कार्यों की शृंखला में सुजानदेसर स्थित काली माता के मंदिर के पीछे 35 वृक्षों को रोपित किया गया। इस दौरान मिलन गहलोत, नारायण गहलोत, ओमप्रकाश गहलोत आदि उपस्थित रहे।

    *मंदबुद्धि विद्यालय में बच्चों को मिला वात्सल्य*
    श्री सरजूदासजी महाराज ने सुदर्शनानगर स्थित मंदबुद्धि, मूक-बधिर एवं नेत्रहीन बच्चों के विशेष आवासीय विद्यालय सेवा आश्रम में बच्चों को भोजन वितरित किया। सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश जोशी ने बताया कि महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज ने केवल भोजन वितरित ही नहीं किया बल्कि उनको अपने हाथों से भोजन खिलाया। वात्सल्य के इन पलों में बच्चों के लिए महाराज साक्षात् देवतुल्य नजर आ रहे थे। इससे पूर्व रघुनाथजी मंदिर में भगवान रघुनाथजी को छप्पन भोग प्रसाद के दर्शन किए। इस दौरान विधायक जेठानन्द व्यास भी उपस्थित रहे।

    SendShare296
    Previous Post

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

    Next Post

    राजस्थान मौसम अपडेट: मानसून की रफ्तार धीमी, 15 जुलाई से फिर सक्रिय होने की संभावना

    Latest News

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
    Uncategorized

    July 10, 2026
    बीकानेर: पुलिस मुख्यालय ने 72 कांस्टेबलों के किए तबादले, बीकानेर रेंज के जवान भी सूची में शामिल

    बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई, 12.8 किलो अवैध डोडा के साथ युवक गिरफ्तार

    राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 1653 प्राचार्यों के तबादला आदेश जारी

    बीकानेर: शनिवार सुबह इन क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    राज्यस्तरीय में यशवीर सिंह मेड़तिया ने जीता 100 मीटर ब्रेस्ट स्टॉक में ब्रॉन्ज मेडल

    शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर

    बीकानेर: सगाई के बाद दहेज की मांग, शादी से मुकरने पर पुलिस में मामला दर्ज

    बीकानेर में सनसनी: रेलवे स्टेशन के पास मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

    आज तबादलों का आखिरी दिन, देर रात तक जारी हो सकती हैं बड़ी सूचियां

    अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, राजस्थान सरकार दे रही ब्याज अनुदान और सस्ता ऋण

    by Jitu Bikaneri
    July 2, 2026
    0

    बीकानेर, । राजस्थान सरकार ने स्वरोजगार और नए उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी-2025 के...

    Read moreDetails
    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    June 29, 2026
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, राजस्थान सरकार दे रही ब्याज अनुदान और सस्ता ऋण
    Uncategorized

    अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, राजस्थान सरकार दे रही ब्याज अनुदान और सस्ता ऋण

    by Jitu Bikaneri
    July 2, 2026
    अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, राजस्थान सरकार दे रही ब्याज अनुदान और सस्ता ऋण

    अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, राजस्थान सरकार दे रही ब्याज अनुदान और सस्ता ऋण

    July 2, 2026
    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    June 29, 2026
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    June 28, 2026
    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    June 28, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group