बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र के करणीसर भाटियान गांव में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई तुलछाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके भाई दुलाराम पुत्र खेतराम ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



















