बीकानेर। राजस्थान में मानसून की एंट्री हो गयी है। जिसके चलते कई जिलों में अच्छी बारिश से मौसम सुहाना होता जा रहा है। वहीं अधिकांश पश्चिमी राजस्थान इन दिनों उमस से बेहाल है। कुलर और पंखे फैल से होते जा रहे हैं।
सोमवार को जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर में सोमवार को 3 इंच तक पानी बरसा। जोधपुर में तेज बारिश के बाद हाईवे पर पानी भर गया। जालोर में पहाड़ों पर झरने बहने लगे। मौसम विभाग ने राज्य में 9 जुलाई तक भारी से अतिभारी बारिश का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम और मानसून ट्रफ के दक्षिण-पश्चिम से होकर गुजरने के कारण राजस्थान में अच्छी बारिश हो रहा है।
पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमे गंगानगर, चूरू में तेज गर्मी, उमस रही। जैसलम में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस द हुआ, लेकिन यहां शाम होने के बाद मौसम बदलाव हुआ और हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दी। आज बारां, झालावाड़, चितौडग़ढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जैसलमेर को छोड़कर सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।



















