बीकानेर। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ अब ग्रामीण अंचल में भी चोरों की धमाचौकड़ी जारी है। ऐसा ही मामला श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से सामने आया है। इस सम्बंध में बाना निवासी कुशलाराम मेघवाल ने चार अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 5 जुलाई की रात को काले कपड़े पहने चार चाोर आए।चोरों ने ब्लैड से महिला के पहने सोने की फुलड़े ब्लेड़ से काटते हुए चोरी कर लिए। इस दौरान चोरों ने उसके घर से 7200 रूपए भी चोरी किए। प्रार्थी ने बताया कि जब परिजनों को भनक लगी और शोर मचाया तो आरोपी गेट की तरफ भागे और पहले से रोड़ पर खड़ी स्विफ्ट गाड़ी में बैठकर चले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















