बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के भादवा गांव में नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संबंध में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, भादवा निवासी मुलाराम पुत्र पूराराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका 45 वर्षीय पुत्र गोर्धनराम खेत में पशु चराने गया था। प्यास लगने पर वह नहर में पानी पीने गया, जहां पैर फिसलने से वह नहर में गिरकर डूब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने पर लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस संबंध में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच महेश कुमार कर रहे हैं।



















