बीकानेर। रंजिश के चलते चाकूओं से वार करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी मुद्दल कच्छावा के निर्देशन में नयाशहर थाानाधिकारी कविता पुनिया की टीम ने यह कार्रवाई की है। इस सम्बंध में परिवादी इरफान ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 9 जून की रात को आरोपियों ने घात लगाकर उस पर हमला किया। आरोप है कि आरोपियों ने उस पर चाकूओं से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें लगी।पुलिस ने माामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने आज हिस्ट्रीशीटर मोईन खान निवासी सोनगिरी कुआ क्षेत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को रावतसर हनुमानगढ़ से दस्तयाब कर अनुसंधन किया गया और बाद में गिरफ्तार किया गया। आरोपी से मामले को लेकर गहनता से पुछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पूनिया के साथ राकेश गोदारा, अजय कुमार, कपिल कुमार, पुरूषोतम, प्रदीप कुमार, प्रहलाद राम शामिल रहें।



















