बीकानेर। बीकानेर शहर में भूरण मिलने की खबर सामने आयी है। घटना सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के गोगागेट क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर भूरण मिला है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार अज्ञात व्यक्ति फेंककर चले गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गयी। यह भूरण गोगागेट सर्कल से गंगाशहर की और जाने वाले मार्ग पर स्थित श्री जैन महात्मा सभा भवन के पास मिला है।कथित रूप से चलती गाड़ी से एक डिब्बे में भूरण फेंक दिए जाने की सूचना मिली। इस सम्बंध में सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि भूरण मिला है। जिसे किसे व्यक्ति द्वारा फेंकने की जानकारी प्रारभिंक रूप से सामने आयी है। फिलहाल पुलिस भूरण को मोर्चरी में रखवाने की कार्रवाई कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव हुई और आसपास के सीसीटीवी खंगाल जा रहे हैं।



















