बीकानेर। हनुमान जी मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माल खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीडूूंगरगढ पुलिस टीम ने की है। बता दे कि 21 जून को गांव बिग्गा में हनुमाानजी मंंदिर में चोरों ने सेंधमारी कर सामान पार कर लिया था। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चुरू जेल से जीतराम और अजय को पकड़ा था। दोनो से पुछताछ की गयी तो कालुबास के रहने वाले अनिल पुत्र शिवप्रकाश सोनी को माल बेचने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस टीम ने अनिल सोनी को मोमासर बास में दुकान से गिरफ्तार किया है। खरीदार अनिल के पास से पुलिस ने दो तांबबे के कलश, 34 नग चंादी के छत्र भी बरामद किए है। जिसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया हे।



















