बीकानेर। अलमारी में रखे लाखों रूपए चोरी करने और मेहनत की कमाई हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाने में नेहरू चौक निवासी ओमप्रकाश माली ने देवेन्द्र निवासी गंगानगर, सतपाल निवासी गंगानगर, सुरजीत कौर निवासी गंगानगर सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना नापासर में 14 मई की है।इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके घर की अलमारी की तिजोरी तोड़कर उसमें रखे हुए 2 लाख 85 हजार रूपए चोरी कर लिए। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके व उसकी पत्नी की मेहनत की कमाई के 1 लाख 80 हजार रूपए भी हड़प लिए। आरोप है कि आरोपियों ने उसे उसके नाबालिग बच्चों को बेचने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















