बीकानेर। रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक वूलन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इंडस्ट्रियल एरिया की गली नंबर 10 में स्थित शुभ ऊन उद्योग फैक्ट्री में रखे ऊन के बोरों में लगी। देखते ही देखते आग ने बोरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर धुआं फैल गया।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री को रोहित अग्रवाल ने लीज पर ले रखा है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।घटना की जानकारी मिलने पर कोटगेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।



















