बीकानेर। बीकानेर पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थो को नष्ट किया जा रहा है। आईजी ओमप्रकाश, एसपी मुदृल कच्छावा के निदे्रशन में थानाधिकारी रणजीतपुरा लक्ष्मण ङ्क्षसह की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब को नष्ट करवाया है। पुलिस टीम ने 22 मामलों में जब्त किए गए अवैध देशी शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर कुल 994 लीटर को नष्ट करवाया है। पुलिस टीम ने जेसीबी से गढढा खुदवाकर खाली बारदाना सहित जमीदोंज करवाया है। पुलिस टीम ने जेसीबी से गढ्ढे में शराब को ढुलवाया और जमीदोंज करवाया। कार्रवाई में संतोष कुमार आबकारी अधिकारी, लक्ष्मण सिंह कैलाशदान, प्रतापदान, देवीलाल, मोबताराम शामिल रहें।



















