ग्रेड थर्ड शिक्षकों और स्वास्थ्य कार्मिकों पर बैन बरकरार, जयपुर राज्य सरकार ने प्रदेश में विभिन्न विभागों में तबादले पर छूट की अवधि 5 जुलाई से बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी है। पहले 19 जून को सरकार ने 5 जुलाई तक तबादलों से बैन हटाया था। 4 जुलाई को पीएम मोदी के रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम के कारण कई विभागों में तबादलों की एक्सरसाइज पूरी नहीं हो पाई।
हालांकि, 24 से अधिक विभागों की ट्रांसफर सूचियां लगभग फाइनल हो चुकी है। लेकिन बीजेपी विधायक और कई नेता तबादलों में छूट को और आगे बढ़ाने की मांग की कर रहे थे। इस कारण सरकार ने तबादलों से छूट की अवधि 5 दिन बढ़ाई है।
प्रशासनिक सुधार विभाग ने शुक्रवार को 10 जुलाई तक ट्रांसफर खुले रहने के संबंध में आदेश जारी किया। तबादलों के लेकर अब तक आई विधायकों, नेताओं की सिफारिश के आधार पर संबंधित विभागों के मंत्री तबादलों पर फैसला करेंगे।
वहीं, ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर 2018 से बैन है। ये टीचर्स लगातार ट्रांसफर से रोक हटाने की मांग कर रहे हैं। इस बार भी इनके तबादलों पर रोक ही रहेगी। बारिश और मौसमी बीमारियों के कारण इमरजेंसी ड्यूटी के कारण स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों के तबादले से बैन नहीं हटाने का फैसला बरकरार रखा है।



















