नोखा | थाना क्षेत्र के जोरावरपुरा निवासी भंवरलाल नाई ने सगाई के बाद शादी से इनकार कर लाखों रुपए और सोने-चांदी के आभूषण हड़पने का आरोप लगाते हुए नोखा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी के अनुसार, करीब चार वर्ष पहले उसके पुत्र दीपक की सगाई दुर्गा पुत्री कालूराम नाई निवासी अलाय नागौर के साथ हुई थी। सगाई और अन्य रस्मों के दौरान आरोपियों को आभूषण सहित करीब 3.70 लाख रुपए नकद दिए गए थे। आरोप है कि शादी की तारीख तय करने की बात पर कालूराम और उसके भाई लीलाधर ने रिश्ता करने से साफ इनकार कर दिया और जेवर-रुपए भी नहीं लौटाए।


















