बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में पीबीएम अस्पताल के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ओपुराम निवासी वार्ड नंबर 7, गेरसर, थाना बीछवाल, बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी मोटरसाइकिल आरजे-07 वीएस-2211 को पीबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक के सामने खड़ी कर अस्पताल के अंदर गया था। कुछ समय बाद वापस लौटने पर निर्धारित स्थान पर उसकी मोटरसाइकिल नहीं मिली। काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लगने पर उसने पुलिस से शिकायत की।
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच साहबराम को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ अज्ञात चोर की तलाश में जुटी हुई है।

















