बीकानेर। विवाहिता द्वारा सुसाइड करने के प्रकरण में पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया हे। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में मृतका के रिश्तेदार दीनदयाल ने मंगलचंद, महावीर, विवाहिता की ननद, सास पर आरोप लगाया है।प्रार्थी ने बताया कि आरोपी पक्ष विवाहिता का ससुराल पक्ष है। आरोप है कि आरोपित ने विवाहिता को अलग-अलग डिमांड करते हुए परेशान किया। जिसके चलते उसकी भतीजी ने घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















