बीकानेर। राजस्थान के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। वहीं पूरे राजस्थान में अगले 24 घंटे में मानसून के एंट्री करने की संभावनाएं जताई जा रही है। अगले 24 घंटों में इसके एंट्री करने की संभावना है। इसके साथ ही कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के शुरुआती 2 हफ्ते में जयपुर में औसत से ज्यादा बारिश की संभावना है।इसके बाद बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है। वहीं, विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इधर राजस्थान-पाकिस्तान के बॉर्डर वाले जिलों में अब भी तेज गर्मी का असर है। बाड़मेर, जैसलमेर, गंगानगर, बीकानेर सहित अनेक जिलो में बुधवार को गर्मी ने बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने आज हनुमानगढ़, चुरू, सीकर, झुझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, चितौडग़ढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

















