बीकानेर। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरने पर यात्री की मौत हो गई। रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक के साले कन्हैयालाल शर्मा ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपने जीजा भगवतीप्रसाद (50) पुत्र भंवरलाल ब्राह्मण निवासी रिड़ी थाना डूंगरगढ़, जिला बीकानेर तथा उसके 11 वर्षीय भांजे के साथ बाड़मेर ऋषिकेश एक्सप्रेस में बालोतरा से जसोल माता के दर्शन कर वापस बीकानेर की यात्रा कर रहे थे। तीनों की आरक्षित कोच एसी 2 में सीटें आरक्षित थी।
बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे ट्रेन के गोटन रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद भगवतीप्रसाद कोच के बाथरूम की ओर गए। इसी दौरान वे अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। घटना देख सहयात्रियों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। सूचना मिलने पर रेलवे स्टाफ एवं आरपीएफ की सहायता से घायल को घटनास्थल से राजकीय चिकित्सालय, गोटन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

















