बीकानेर। मानसिक रूप सेबीमार युवती कुंड में गिरने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रोही मोमासर में 27 जून की रात की है। इस सम्बंध में रोही मोमासर पुनाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी अनिता जो कि अविवाहिता है। प्रार्थी ने बताया कि काफी मानसिक रूप से परेशान थी। जिसकी रात के समय में कुंड में गिरने से मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















