बीकानेर। रतन बिहारी पार्क क्षेत्र में व्यक्ति को नुकसान हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के रतन बिहारी पार्क में 22 जून की सुबह 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में गली नंबर 20 तिलक नगर के रहने वाले आनंद गौड़ ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसकी हीरो की गाड़ी उठाकर ले गया। परिवादी ने बताया कि जब उसने देखा तो मौके पर उसकी बाइक नहीं मिली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















